प्रतापगढ़: जूबाए के अध्यक्ष और महामंत्री ने स्थगित की हड़ताल, विरोध में कमेटी का इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। पट्टी ग्राम न्यायालय के विरोध में चल रहे आंदोलन में जूबाए की कमेटी एकमत नहीं हो सकी। गुरुवार को अध्यक्ष, महामंत्री ने  हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की तो कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पट्टी ग्राम न्यायालय की विरोध में 25 दिन से चल रही हड़ताल से जिला बार एसोसिएशन और वकील परिषद ने पहले ही खुद को अलग कर लिया था। गुरुवार को जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, महामंत्री संतोष नारायण मिश्र ने भी आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दिया। इससे नाराज एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों में अधिवक्ताओं के साथ विश्वासघात बताया।

जूबाए के शिव प्रकाश मिश्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सैनी, वागीश मिश्र, शिवाकांत पांडेय, हरीश शुक्ला,आसिफ मुराद सिद्दीकी, ऋषिकांत शुक्ल, मयंक शेखर मिश्र, कुमार ओझा, ममता पांडेय आदि पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जूबाए के न्यासी मंडल अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर : नाबालिग लड़की चीखती रही... लेकिन नहीं माने दरिंदे, पुलिस ने तोड़ा ! शर्मनाक कांड में आरोपित गिरफ्तार

संबंधित समाचार