इंदौर गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के खजराना थाना क्षेत्र में कुत्ता घुमाने के विवाद के दौरान हुए गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी राजपाल सिंह सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में दो लोगों की मृत्यु और छह घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना के मामले में मुख्य आरोपी राजपाल सिंह, उसके पुत्र और भतीजे को गिरफ्तार करने के साथ ही लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गयी है। घटना कल रात्रि उस वक्त हुयी जब कृष्णाबाग कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह अपने पालतू कुत्ता को घुमा रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोस में रहने वालों कुछ लोगों से विवाद हो गया और इसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले हवा में दो फायर किए और इसके बाद उसने वहां मौजूद लोगों पर फायर कर दिया। 

इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इंदाैर के एमवाय अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान विमल आलचा और राहुल वर्मा की मृत्यु हो गयी। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में किया जाएगा। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। मुख्य आरोपी राजपाल सिंह एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता है।

ये भी पढ़ें- पालतू कुत्तों के झगड़े में सुरक्षा गार्ड ने बरसाईं गोलियां, दो लोगों की मौत, छह घायल 

संबंधित समाचार