रुद्रपुर: युवक पर जानलेवा मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पीड़ित की याचिका पर कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

भदईपुरा विम स्क्वायर कॉलोनी निवासी सिद्वार्थ सिंह ने बताया कि उसके चाचा का पिछले लंबे समय से सोनाली सुमन, शिवानी सुमन, निहाल सुमन व विक्रांत सुमन निवासी प्रीत बिहार कॉलोनी फाजलपुर महरौला से विवाद चल रहा है। जिसके चलते चाचा शैलेंद्र कुमार ने आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2022 में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

जिसके बाद आरोपी मुकदमा वापिस नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। आरोप था कि एक अगस्त की रात वह काम से वापिस घर लौट रहा था कि अचानक श्मशान घाट के समीप घात लगाएं बैठे निहाल सुमन उर्फ सागर, विक्रांत सुमन उर्फ देवू निवासी फाजलपुर महरौला रंपुरा सहित दो अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और मरा समझकर मौके से फरार हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: काशीपुर: युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

 

संबंधित समाचार