काशीपुर: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है।

रविवार की सुबह थाना आईटीआई पुलिस को आईजीएल रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवक के पेंट की जेब से मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को फोन कर शव की शिनाख्त की।

शव की शिनाख्त ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी महेंद्र (41) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक बिना बताए घर से कहीं चला गया था और रात तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में लग गई है।

संबंधित समाचार