हल्द्वानी: जिले में डेंगू के 10 संदिग्ध मिले, अस्पतालों में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कार्ड टेस्ट में लगभग 10 मरीज डेंगू के संदिग्ध पाए गए हैं। सभी मरीज बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि सोमवार को एलाइजा जांच में डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

अब तक जिले में 67 लोग डेंगू से ग्रसित हो चुके हैं। बताया कि कार्ड टेस्ट में संदिग्ध आये 6 मरीज नैनीताल जनपद तथा 4 अन्य जनपदों के हैं। इनमें 8 मरीज एसटीएच तथा 3 बेस अस्पताल में भर्ती हैं। बेस में एक संदिग्ध मरीज पहले से भर्ती है। मंगलवार को सभी मरीजों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए लैब भेजे जायेंगे।

इधर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेशभर में अब तक 464 डेंगू के मरीज समाने आये हैं। जिसमें से 394 उपचार के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं। जनपद देहरादून में 330, नैनीताल 67, पौड़ी 29, हरिद्वार 37 व चमोली जनपद में 1 मामला सामने आया है।

उन्होंने सभी ब्लड बैंकों को अलर्ट मोड़ पर रहने, डेंगू मरीजों को समय पर प्लेट लेट्स उपलब्ध कराने तथा सभी सीएमओ को जनपद स्तर पर जागरूकता अभियान व मॉनिटिरिंग के निर्देश दिये गये हैं। डा. रावत ने लोगों से अपील की है कि अपने घरों व आस-पास पानी जमा न होने दें तथा सप्ताह में एक दिन जमा पानी को साफ करने का अभियान चलायें।

 

 

संबंधित समाचार