श्रीलंका को भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोले राष्ट्रपति विक्रमसिंघे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के लोगों को बधाई देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर श्रीलंका को गर्व है। भारत का चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला अंतरिक्ष मिशन बन गया। 

श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी, इसरो की टीम और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई दी।’’

 विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका को भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है। बयान में कहा गया, ‘‘श्रीलंका को इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गर्व है। इस उपलब्धि को पूरी मानव जाति को समर्पित करने का प्रधानमंत्री मोदी का उदार भाव आगामी पीढ़ियों को विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।’’

ये भी पढ़ें:- अगले BRICS शिखर सम्मेलन का इंतजार कर रहा हूं: ज्वेलिवेलिले मंडेला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज