हमीरपुर: पशु बाड़े में बंधी भैंसों को खोल ले गए चोर
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के इकठौर में अज्ञात चोरों ने पशु बाड़े में बंधी दो दुधारू भैंसों की चोरी कर ले गए। भैंस मालिक ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इकठोर गांव निवासी महावीर पुत्र गोविंददास ने बताया कि वह पशुपालन कर अपने परिवार की गुजर बसर करता है।
बताया कि उसके घर के पास बने पशु बाड़े में उसकी दो दुधारू भैंसें बंधी हुई थी। बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके पशु बड़े से दोनों भैंसों की चोरी कर ले गए। भैंसों की चोरी हो जाने से उसे लगभग सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: 55 साल की बुआ 23 साल के भतीजे के इश्क में हुई गिरफ्तार, घर से हुए फरार
