रामनगर: पुलिस ने धर दबोचा चेन लूटने वाला बाइकर, आरोपी पर हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बीते दिवस कोसी बैराज से एक युवक की चेन लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ दो दर्जन से अधिकआपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। 

बता दें कि बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लखनपुर शांतिकुंज गली नंबर चार निवासी प्रियांक खुल्बे के गले से एक चेन स्नेचर ने उनकी करीब दो तोले की चेन उड़ा ली थी। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद ली और उस तक जा पहुंची। 

घटना का खुलासा करते हुए को सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ग्राम घनसार थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर निवासी रजव  अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी हुई चेन, एक तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी बाजपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 25 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

संबंधित समाचार