लालकुआं: मेन बाजार में युवक ने अपनी ही गर्दन काट ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेट तथा हाथ पर भी किए कई वार, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

लालकुआं, अमृत विचार। रिश्तेदारी में वार्ड नंबर 1 में आए युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के समीप धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट दीष साथ ही हाथ और पेट पर भी गंभीर प्रहार किये। उसे गंभीर हालत में पहले पीएससी लालकुआं तथा उसके बाद एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के पास से लोग लगभग 27 वर्षीय युवक राहुल सैनी को पकड़कर अस्पताल परिसर में पहुंचे। उसकी गर्दन, हाथ एवं पेट धारदार हथियार से कटा हुआ था। गंभीर अवस्था में उक्त युवक का पीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया।

चिकित्सकों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। वहां से पहुंची महिला उप निरीक्षक वंदना चौहान ने छानबीन की तो पता चला उक्त युवक वार्ड नंबर 1 में निवास करने वाले रामकुमार सैनी के घर 3 दिन पूर्व मेहमानी में आया था। उसका अपने परिजनों से विवाद हुआ जिसके बाद उसने यह हरकत कर डाली। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक ने खुद अपनी गर्दन धारदार हथियार से काटी है।  

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के चिकित्साधिकारी डॉ. लव पांडे ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया है। पता चला है कि घायल युवक राहुल सैनी पुत्र गोविंद सैनी निवासी कैमरी जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। एक वर्ष पूर्व उक्त युवक का विवाह रामपुर निवासी ही युवती आशा के साथ हुआ था, वह यहां अपनी पत्नी को भी साथ लाया था। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नेपाल के अंतरराष्ट्रीय चोरों ने उड़ाई थी ठेके में दावत
 

 

 

संबंधित समाचार