अयोध्या: भरतकुंड नंदीग्राम में शान के साथ उठा चेहल्लुम का जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भरतकुंड नंदीग्राम के मूसेपुर गांव में गुरुवार कदीमी चेहल्लुम का जुलूस उठाया गया।  जुलूस से पहले मौलाना ने हदीस बयान की। उसके बाद पंडाल में बाहर से आई अंजुमनों ने यहां नौहाख्वानी और सीनाजनी की। 
   
इस दौरान बाहर से आने वाले लोगों के लिए नजरे मौला का भी इंतजाम किया गया। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना अजीम  जौरासी ने कर्बला में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के द्वारा अपने 72 लोगों की कुर्बानी के पीछे का मकसद बताया। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इतनी अजीम कुर्बानी इस दुनिया के लिए क्यों पेश की? उसके बाद इमाम हुसैन के ऊपर हुए जुल्म का जिक्र मौलाना ने किया। 

इसके बाद गांव से गश्त करता हुआ जुलूस मूसेपुर से भरत कुंड चौराहे पहुंचा। जहां अनीस जायसी ने सामाजिक और मसायबी तकरीर बयान की। अलम के साथ - साथ तिरंगा भी अजादारों के हाथों में रहा। जुलूस मीरा जै़ना ताजिया में दफन के साथ खत्म हुआ। मुख्य आयोजक एजाज हुसैन व बृजेश बाबा ने सभी मोमिनो का शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अखिलेश यादव को पीएम कैंडिडेट बनाने पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, CM बन नहीं सकते, देख रहें PM का सपना

संबंधित समाचार