बाजपुर: देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जेठ से शादी! दबाव...विरोध और मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। पति की मृत्यु के बाद देवर द्वारा शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करने व ससुरालियों द्वारा जेठ से शादी करने का दबाव डालने एवं विरोध किए जाने पर मायके वालों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट में एक ही परिवार के छह महिला-पुरुषों के चोटें भी आई हैं जिनका पुलिस के माध्यम से उपचार सीएचसी में करवाया गया है।

मोहल्ला टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी निवासी सतपाल सिंह पुत्र प्रसादी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शिवानी की शादी करीब 3 वर्ष पहले मोहल्ले में ही निवासरत मनजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के करीब दो साल बाद मनजीत की मृत्यु हो गई। इसके बाद पुत्री ससुराल में रहने लगी। आरोप है कि उसके ऊपर चचेरा देवर बुरी नजर रखने लगा तथा शादी का झांसा देकर करीब 6 माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में आरोपी व उसके परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया जिसके चलते शिवानी ने एक मामला न्यायालय में दायर कर दिया।

 ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर निकालने के चलते शिवानी अपने मायके में रहने लगी। शिकायत वापस लेने व जेठ के साथ शादी करने का दबाव ससुरालियों की ओर से बनाया जाने लगा। इतना ही नहीं 31 अगस्त की देर रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी परिवार के 26-27 लोग संगठित होकर हाथों में लाठी-डंडे, सरिया व पाटल इत्यादि के साथ सतपाल के घर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए शिवानी पर हमलावर हो गए। 

बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके परिजनों पर भी जानलेवा हमला बाेल दिया जिसमें शिवानी, निशा, गीता, शीला, पंकज, मोहिनी देवी, अंकित कुमार, सतपाल आदि के खुली व गुम चोटें आई हैं। घायलों को पुलिस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया गया है।  सतपाल ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों में से एक युवक ने उसक झोपड़ी में भी आग लगा दी जिसमें चारपाई व घर का अन्य सामान जल गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, अलबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता