Hamirpur Crime: दिव्यांग साधु के साथ हिस्ट्रीशीटर ने किया कुकर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
हमीरपुर में दिव्यांग साधु के साथ हिस्ट्रीशीटर ने किया कुकर्म।
हमीरपुर में दिव्यांग साधु के साथ हिस्ट्रीशीटर ने कुकर्म किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी।
हमीरपुर, अमृत विचार। एक दिव्यांग साधु ने हिस्ट्रीशीटर पर अपने साथ कुकर्म करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर सौपी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर साधु को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुट गई है।
जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी साधु ने ललपुरा थाना में दी तहरीर में बताया कि एक गांव के धार्मिक स्थल में रहता है। उसी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर कमल ने उसके साथ मारपीट की और कमरे से घसीटते हुए बाहर लाया जहां उसने उसके साथ कुकर्म किया। जिससे पीड़ित दहशत में है। ललपुरा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज समेत कुकर्म की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे।
सीओ सदर राजेश कमल ने कहा ललपुरा थाना पुलिस को एक साधु ने तहरीर दी थी। इसमें उसने गांव के एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ संगीन आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर कमल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
