रुद्रपुर: सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन के निलंबन की उल्टी गिनती शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार।  जिला आबकारी कार्यालय में खड़े नये ट्रैक्टर अदला बदली प्रकरण में सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन और नशा तस्कर की गिरफ्तारी के बाद अब विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई। जिसके चलते सहायक आबकारी आयुक्त के निलंबन को लेकर जहां जिला आबकारी कार्यालय ने पत्राचार शुरू कर दिया है। वहीं अब सिडकुल पुलिस पर्दे के पीछे रहकर साजिश को अंजाम देने वालों को चिह्नित करने में जुट गयी है।

बताते चलें कि पांच सितंबर को आबकारी निरीक्षक खीमानंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 29 अगस्त को बाजपुर इलाके से हरियाणा मार्का सौ पेटियां शराब के साथ एक नया ट्रैक्टर बरामद किया था और मालखाने में शराब रखने के बाद ट्रैक्टर को जिला आबकारी कार्यालय में खड़ा कर दिया था। 4 सितंबर को अचानक रहस्यमय ढंग से नौ लाख कीमत के नये ट्रैक्टर के स्थान पर एक लाख रुपये का पुराना ट्रैक्टर खड़ा पाया गया।

जिसमें तफ्तीश करते हुए सिडकुल पुलिस ने प्रकरण में अहम भूमिका निभाने वाले सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन पन्ना लाल शर्मा और नशा तस्कर एवं पूर्व पीआरडी जवान हरपेज सिंह को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद किया था और प्रकरण का खुलासा किया।

प्रकरण में मुख्य किरदार निभाने वाले दो आरोपियों को जेल भेजने के बाद अब जिला आबकारी कार्यालय ने सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन के नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। वहीं सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने सरकारी कार्यालय से ट्रैक्टर अदला बदली किए जाने के अन्य किरदारों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इसके लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर रिपोर्ट को दोबारा खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस पता लगाने की कोशिश करेगी कि फरार पीआरडी जवान धर्मवीर के अलावा घटना की रात कौन-कौन किरदार आपस में जुड़े हुए थे। जिसके बाद पुलिस पर्दे के पीछे किरदार निभाने वालों की गिरफ्तारी करेगी।
 
विवेचक ज्वाइंट कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट
रुद्रपुर। ट्रैक्टर अदला बदली प्रकरण में सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन की गिरफ्तारी के बाद प्रकरण की खुद पड़ताल कर रहे ज्वाइंट कमिश्नर केके कांडपाल ने जिला आबकारी कार्यालय से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। ज्वाइंट कमिश्नर ने घटना से जुड़े उन हर पहलुओं पर जानकारी मांगी है जिसकी चूक की वजह से विभाग की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से घटना के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सीडीआर की एक कॉपी, अगस्त माह में तैनात हुए आरोपी सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन की कार्यशैली और अन्य दस्तावेजों को तत्काल देहरादून मुख्यालय भेजने के आदेश दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रकरण को लेकर पूरा विभाग बेहद गंभीर है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
 
फरार पीआरडी जवान की सरगर्मी से तलाश तेज
रुद्रपुर। ट्रैक्टर अदला बदली प्रकरण में तैनात पीआरडी जवान को गच्चा देने वाले और मुख्य आरोपी सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन का बेहद करीबी पूर्व फरार पीआरडी जवान धर्मवीर की गिरफ्तारी के लिए सिडकुल पुलिस ने एक टीम का गठन कर दिया है। जिसका चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली खुद नेतृत्व कर रहे हैं। फरार पूर्व पीआरडी जवान की गिरफ्तारी के लिए जहां पुलिस ने सुरागरसी को तेज कर दिया है। वहीं संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है। कारण आरोपी पीआरडी जवान की गिरफ्तारी के बाद कई और राज खुलने की संभावनाएं हैं। वहीं पुलिस ने पीआरडी कार्यालय को पत्राचार कर जानकारी दी है

संबंधित समाचार