फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने गेइटी गैलेक्सी सिनेमाघर पहुंचकर दर्शकों को चौंकाया
मुंबई। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने यहां गेइटी गैलेक्सी सिनेमाघर पहुंचकर दर्शकों को चौंका दिया। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में बृहस्पतिवार को रिलीज हुई थी।
एटली (36) गुरुवार रात को बांद्रा के इस सिनेमाघर में पहुंचे और देर रात का शो देख रहे दर्शकों को चौंका दिया। दर्शकों ने एटली का जोरदार स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। एटली ने प्रशंसकों के प्रति आभार जताया।
God is so kind
— atlee (@Atlee_dir) September 8, 2023
Thank you everyone
Thank you for the Massy-ive love ❤
Book your tickets now!https://t.co/uO9YicOXAI
Watch #Jawan in cinemas - in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/q1TdI37nJZ
एटली ने गेइटी गैलेक्सी के बाहर संवादाताओं से कहा, मैं सभी से प्यार करता हूं और वे भी मुझसे प्यार करते हैं। यह सब शाहरुख सर की वजह से है, मैंने सिर्फ अपना काम किया है। 'जवान' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के भावनात्मक सफर को बयां करती है, जो समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना चाहता है। फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें : Jawan Box Office : शाहरुख खान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फिल्म 'जवान' बनीं अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर...जानें कलेक्शन
