अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस 

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस 

अल्मोड़ा, अमृत विचार। महिला कांग्रेस का 41 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया और मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे काे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। 

 स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को धरातल में लागू कराकर उन्हें समाज में उचित सम्मान देने का काम किया है।

आज देश की लाखों महिलाएं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रही हैं। बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया और महिला कार्यकर्ता भी पूरे समर्पण के साथ पार्टी को मजबूती देने का काम कर रही हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में महिला कांग्रेस लगातार मजबूती की आेर बढ़ रही है। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को उज्जवल भारत की शपथ भी दिलाई। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग भी की । 

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव लता तिवारी, प्रदेश सचिव रजनी टम्टा, जिला महामंत्री लीला जोशी, तारा तिवारी, पुष्पा पांडे, धीरा तिवारी, किरन आर्या, राधा तिवारी, कमला पांडे, दीपा बिष्ट, माधुरी बिष्ट, हेमा तिवारी, पुष्पा मेहरा, हेमा तिवारी आदि मौजूद रहे ।

ताजा समाचार

रामपुर : मुख्यमंत्री तक पहुंचा पिटबुल के काटने का मामला, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट 
Bareilly: संतोष गंगवार और धर्मेंद्र कश्यप ने कार्यकाल क्या किया काम? विकास कार्यों की होगी जांच
फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय लुटेरा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार: एक के पैर में लगी गोली 
SA20 : राशिद खान की एमआई केपटाउन बनी एसए 20 चैंपियन, सनराइजर्स ईस्टर्न केप को को हराया
दिल्ली और मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वादों और गारंटियों को जल्द पूरा करें
Rampur : सूचना आयोग ने पंचायत सचिव पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, जानिए पूरा मामला