ओला ने बेंगलुरु में बाइक टैक्सी सेवा फिर से की शुरू, चलाया जाएगा S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। ओला के सह-संस्थापक एवं कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) भाविश अग्रवाल ने शनिवार से इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सियों का संचालन फिर से शुरू करने की घोषणा की।अग्रवाल ने आज यहां कहा कि ओला के एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर में बाइक टैक्सी के रूप में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, "आज बेंगलुरु में ओला बाइक फिर से शुरू हो रही है।

ये भी पढ़ें - आंध्र प्रदेश में 1. 3 करोड़ रु. के मोबाइल फोन की चोरी, ट्रक के दो ड्राइवरों की कारगुजारी

यह घोषणा कर्नाटक प्राइवेट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के बंद के मद्देनजर आई है, जिसमें कांग्रेस सरकार से बेंगलुरु में टैक्सी संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। इससे पहले, यात्रियों को ले जाने पर ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा बाइक टैक्सी सवारों पर हमला करने के कुछ मामले सामने आए थे।

ओला ने पहले बेंगलुरु में बाइक टैक्सी सेवा शुरू की थी लेकिन फिर उसे वापस ले ली। अग्रवाल ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर बाइक टैक्सियों की कीमतों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पांच किलोमीटर की सवारी के लिए 25 रुपये और 10 किलोमीटर के लिए 50 रुपये तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कीमत सबसे कम और सफर बहुत आरामदायक है, साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी बढ़िया है।अगले कुछ महीनों में इस सेवा को पूरे भारत में बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - इंडियन बैंक: बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए शुरू की ‘आईबी साथी’ पहल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात