बरेली: इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही पड़ने लगेगी सर्दी
बरेली, अमृत विचार। मौसम विज्ञानियों ने इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। इसकी वजह 30 सितंबर तक बारिश होना और मौसम में नमी होगी। रविवार को दिनभर बादलों को आना-जाना लगा रहा, हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ आरके सिंह के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से 30 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान है।
इसके बाद इसके धीरे-धीरे तीव्र होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इस वजह से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की-मध्यम और भारी बारिश होने के आसार हैं। 30 सितंबर तक मौसम में नमी होने से अक्टूबर के पहले सप्ताह से ठंड शुरू होने के आसार बन रहे हैं। हालांकि वर्तमान में भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
ये भी पढे़ं- वह दिन दूर नहीं, जब ‘वंदे भारत’ रेलगाड़ियां देश के हर हिस्से को जोड़ेंगी: PM मोदी
