बरेली: दहेज में कार और पांच लाख न मिलने पर किया जानलेवा हमला
बरेली, अमृत विचार। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाना सुभाषनगर में शिकायती पत्र देकर पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें : बरेली: 27 अक्टूबर से विश्वविद्यालय में होगा बृज फिल्म महोत्सव
दहेज की मांग पूरी न होने पर 13 अगस्त को पति, सास, देवर और ननद ने मारपीट की। जब परिजनों को फोन करने का प्रयास किया तो देवर हेमंत ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। महिला थाने में शिकायती पत्र दिया तो दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।
इसके बाद वह पति के साथ अलग किराए के मकान में रहने लगी, लेकिन पति ने वहां भी मारपीट की और निकाल दिया। उनकी सास रेलवे अस्पताल में कार्यरत हैं। शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने जानलेवा हमला, दहेज एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
