हल्द्वानी: परिवहन निगम कर्मियों का 10 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में मंगलवार को आंदोलन को लेकर देहरादून में रणनीति तैयार की गई। इसमें कर्मियों ने मांगों को लेकर 10 अक्टूबर को सचिवालय में धरना देते हुए हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। 

इससे पहले कर्मचारी 3 अक्टूबर को देहरादून, 5 अक्टूबर को हल्द्वानी तथा 6 अक्टूबर को टनकपुर में कार्य बहिष्कार कर सरकार से मांगों के निराकरण की मांग करेंगे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारी काफी समय से नई बसें खरीदने, डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलित हैं।

इसी क्रम में देहरादून में मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि रोडवेज अधिकारी निगम की बसों को बढ़ावा देने के बजाय अन्य राज्यों से संचालित किए जा रहे डग्गामार वाहनों को वरीयता दे रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। कर्मियों ने कहा कि पूर्व में रोडवेज प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी मांगों को दरकिनार किया गया है।

इधर मोर्चा संयोजक व रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि परिवहन निगम के एमडी को 11 सितंबर को आंदोलन का नोटिस दिया गया था। अप्रैल माह में शासन स्तर पर मांगों को लेकर वार्ता हुई थी यहां से सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया गया था लेकिन इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज