बरेली: होमगार्ड के बेटे की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। फरीदपुर क्षेत्र में एक होमगार्ड के बेटे की हत्या कर दी गई। हत्या को हादसे दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर फंदे से लटका दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव विलौआ निवासी होमगार्ड नन्हेराम ने बताया कि वह थाना फतेहगंज पूर्वी में तैनात हैं। वह रविवार शाम 4 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकल गए। शाम करीब 7 बजे घरवालों ने सूचना दी कि उनका सबसे छोटा बेटा रविंद्र (14) खेतों से गन्ने की फसल देखकर वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते के पास मौजूद गांव के ही बालकराम, वेदराम, सुनील, सोनू और प्रताप उसके बेटे को जबरन उठाकर खेत में ले गए। जहां पर उसकी हत्या कर दी। हत्या को हादसा का रूप दिखाने के लिए पेड़ पर फंदे के सहारे लटकाकर फरार हो गए।

ये भी पढे़ं- बरेली: कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के बोझ से परेशान पुलिस महकमे के खिलाड़ी

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज