काशीपुर: 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पैगा चौकी पुलिस व गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस नेगौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पैगा चौकी पुलिस व गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अलीगंज रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान पैगा की ओर से एक बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देख बाइक पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा और अनियंत्रित होकर गिर गया।

शक होने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से प्रतिबंधित 20 किलो मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मौहम्मद हसन निवासी ग्राम दौलपुरी बवनिया थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद, यूपी बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दौलपुरी से मांस लेकर बांसखेड़ा बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, एएसआई सोमबीर सिंह,  कांस्टेबल दीपक, संजय कुमार व राजकुमार शामिल रहे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात