हरिद्वार: स्कूल में आ गया गुलदार, शिक्षिका ने संभाला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। यहां BHEL क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में अचानक गुलदार आ धमका, इधर कक्षा में बैठे बच्चों की नजर गुलदार पर पड़ी तो हो-हल्ला मच गया।

इधर शिक्षिका सुनीता ने हिम्मत से काम लेते हुए तुरंत कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए जिसके बाद वन विभाग को सूचला दी गई। लेकिन विभाग के कर्मचारियों के आने से पहले गुलदार जंगल की ओर चला गया।

आपको बता दें कि इस विद्यालय में करीब 80 छात्र अध्ययनरत हैं और आज करीब 60 छात्र मौजूद थे। हलांकि कुछ देर बाद एहतियातन विद्यालय में अवकाश कर दिया गया।

 

संबंधित समाचार