आगरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, इजराइली युवती समेत 34 यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आज सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 34 यात्रियों के घायल होने जानकारी सामने आई है। जिनमे से करीब 9 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहा उस उस वक्त हुआ जब दिल्ली से बनारस जा रही यात्री बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

जानकारी के मुताबिक घायलों में एक 23 साल की इजराइल की यात्री कोरल भी शामिल हैं। सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। खबर के अनुसार एक्सप्रेसवे पर अचानक बस का टायर फट गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।  

घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मचने लगी। बस में सवार यात्री अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगाने लगे। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें -AMU News : छात्रों ने किया फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन, लगाए इजरायल विरोधी नारे    

संबंधित समाचार