अमरोहा: पालिका अध्यक्ष ने भाजपा जिला अध्यक्ष का माला पहनाकर किया स्वागत, राधा-कृष्ण मूर्ति की भेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी का पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने फूल माला पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

नगर के झकड़ी अड्डे के निकट स्थित आवास पर पालिकाध्यक्ष ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी का स्वागत किया। स्वागत समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष व उनकी पत्नी कविता सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फूल माला से जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी का स्वागत किया।

इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पालिकाध्यक्ष व उनकी पत्नी ने राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का ध्यान रखकर योजनाएं बनाई जाती हैं और वह योजनाएं जनता तक पहुंचाई जाती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में जुटने और घर-घर जाकर जनता को सरकार एवं भाजपा की नीति व योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने किया। इस दौरान ईश्वर चंद्र गुर्जर, मनोज शर्मा, अंकुर अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, धर्मेंद्र रस्तोगी, उषा शर्मा, दीपमाला वर्मा, ज्योति गर्ग, शिखर अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, नितिन सैनी, राहुल सैनी, अमित अग्रवाल, राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: रजबपुर की महिला व दो बच्चों की दिल्ली में संदिग्ध मौत

संबंधित समाचार