प्रतापगढ़: पूर्व मंत्री मोती सिंह के भतीजे व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह बाले का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के भतीजे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व मंगरौरा ब्लाक के पूर्व प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह बाले (62) पुत्र बड़े लाल सिंह का सोमवार की शाम संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना पर परिजन बिलखने लगे। पट्टी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मोती सिंह समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बाले पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। एक दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के मौत की सूचना पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल पप्पू, पूर्व अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, जुग्गी लाल जायसवाल, मंगरौरा प्रधान संघ अध्यक्ष विपिन कुमार जायसवाल सोनू आदि लोगों ने संवेदना जताई।

सहकारी बैंक के अध्यक्ष के निधन पर सांसद संगम लाल गुप्ता,राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुण्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डा. केएन ओझा,मानधाता प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह बबऊ, पूर्व मंत्री प्रो.शिवाकान्त ओझा, पूर्व विधायक धीरज ओझा,पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह,नपा अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह आदि ने संवेदना व्यक्त की है।

 यह भी पढ़ें: कांग्रेस का वादा: 2024 में सत्ता मिली तो जाति जनगणना करवाएंगे, आरक्षण की सीमा बढ़ाएंगे

संबंधित समाचार