नारी वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए साबित होगा मील का पत्थरः सतीश चन्द्र शर्मा

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

सुलतानपुर। मिशन -2024 की तैयारी को लेकर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने पं रामनरेश त्रिपाठी सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सतीश चन्द्र शर्मा, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का डंका बज रहा है।

Untitled-5 copy

उन्होंने कहा 2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार महिला सम्मान व स्वाभिमान के लिए समर्पित है। सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुमंगला योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, आवास, उज्जवला, सामूहिक विवाह जैसी कई योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं।

उन्होंने कहा मोदी सरकार ने संसद में ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को उनका अधिकार देने का काम किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र की भागीदारी में मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षा व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन सिंह व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की संयोजक व काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की महामंत्री बबिता तिवारी ने आए हुए अतिथियों व महिलाओं का आभार प्रकट किया। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश ने किया।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली डॉ मानसी तोमर, पूर्व प्रधानाचार्य कुसुम सिंह, लालती देवी, माया देवी, सविता श्रीवास्तव, रश्मि बाला श्रीवास्तव, सुमन तिवारी एवं सपना देवी सहित 10 महिलाओं को मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनीता पांडेय, कमला सिंह, पूजा कसौंधन, रेनू सिंह, रेनू तिवारी, रचना सिंह, रीता निषाद, बबिता आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ मां के चाहने पर नहीं बंद करवा सकते अजन्मे बच्चे की धड़कन', SC की अहम टिप्पणी

संबंधित समाचार