बरेली: नमाज अदा करते समय ठेकेदार पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल
बरेली, अमृत विचार। आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका के ठेकेदार पर फज्र की नमाज अदा करते समय गांव के ही युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
थाना आंवला के बंजरिया निवासी 52 वर्षीय मोहम्मद अकरम पुत्र अब्दुल राशिद नगर पालिका में ठेकेदार है। आज सुबह वह बंजरिया के नई मस्जिद में फज्र की नमाज पढ़ने गए थे। जिस समय वह नमाज पड़ रहे थे। उस पर गांव के ही मोहम्मद हुसैन नाम के युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन पर हमला क्यों किया इस बारे में परिवार के लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: यूपी में अब याेगी और उनके बुलडोजर के अलावा कोई नहीं- दिनेश शर्मा
