गर्भवती महिलाओं में भी डेंगू के लक्षण, महिला अस्पताल में बना स्पेशल वार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिलाओं का एलाइजा टेस्ट कराने का निर्देश, स्टाफ को अलर्ट कि

बरेली, अमृत विचार। सरकारी नियमों के तहत जिस बुखार को बगैर एलाइजा टेस्ट के डेंगू कहने की मनाही है, उसने जिले भर में हाहाकार मचाया हुआ है। निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भरमार है तो सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में भी लंबी कतारें लगी हुई हैं। हाल ही में जिला महिला अस्पताल में कई गर्भवती महिलाओं में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं जिसके बाद यहां डेंगू का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। इन महिलाओं का एलाइजा टेस्ट कराने का भी निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जोगी नवादा का दंगल बना हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक, हर धर्म से आते हैं यहां पहलवान 

जिला महिला अस्पताल में आने वाली कई बुखार पीड़ित गर्भवती महिलाओं में भी डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। फिलहाल इनका एलाइजा टेस्ट तो नहीं हुआ है लेकिन अस्पताल में आयुष्मान कार्यालय के सामने बने आइसोलेशन वार्ड को डेंगू वार्ड बना दिया गया है ताकि उनमें डेंगू की पुष्टि हो तो उन्हें इस वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा सके। डॉक्टरों को इस बारे में निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन सिंह ने बताया कि किसी गर्भवती महिला में डेंगू के लक्षण मिलने पर उसकी एलाइजा जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। महिला अस्पताल में एलाइजा जांच की सुविधा नहीं है लिहाजा उनके सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में भेजे जाएंगे। डेंगू का प्रकोप देखते हुए वार्ड बना दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अंतिम चरण में सर्विस लेन का काम, डिवाइडर बनाने की तैयारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज