Fatehpur News: नॉनस्टॉप ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, अचानक पहिए से निकलने लगा धुआं… चालक ने किया ये
फतेहपुर में नॉनस्टॉप ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया।
नॉनस्टॉप ट्रेन संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस में मंगलवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन को फतेहपुर स्टेशन में रोका गया और कुछ ही देर में आग पर काबू पाया गया।
फतेहपुर, अमृत विचार। नॉनस्टॉप ट्रेन संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस में मंगलवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। मंगलवार देर शाम करीब नौ बजकर 35 मिनट पर प्रयागराज की ओर से आ रही सांतरागाछी एक्सप्रेस के एक एसी कोच के बाहर पहिए में अचानक से आग लग गई।
मामले की जानकारी पर नॉनस्टॉप ट्रेन को फतेहपुर रेलवे स्टेशन में रोका गया और किसी तरह कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। 15 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
