पेड़ से नोटों की होने लगी बरसात, Video को देख रह जाएंगे हक्के-बक्के

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Currency Note Falling From Tree। बचपन से यह बात बड़े बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं कि पैसे पेड़ों पर नहीं उगते। पैसे कमाने के लिए इंसान को कड़ी मेहनत के दौर से गुजरना पड़ता है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप पेड़ से पैसे गिरते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं। हालांकि, लोगों को इस वीडियो की जैसे ही सच्चाई पता चलती है वो अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

वीडियो देख रह जाएंगे हक्के-बक्के
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक द्वारा फुटपाथ के किनारे लगे एक पेड़ को लात मारने से होती है। उसे बहुत आश्चर्य हुआ जब उसके ऊपर पैसों की बारिश होने लगती है। वह नोट उठाता है और एक बार फिर पेड़ को लात मारता है और उससे और भी नोट गिर जाते हैं। वह खुशी-खुशी नोट उठाकर अपनी जेब में रख लेता है। इसे देखकर वहां से गुजर रहे लोगों के होश उड़ जाते हैं। बाद में, जब पेड़ से गिरने वाले नोटों को उठाकर एक अनजान शख्स चला जाता है तो वहीं पर मौजूद वह लड़का पेड़ के पास जाता है और फिर पेड़ को हाथ से हिलाने की कोशिश करता है। हालांकि, इसके बाद जो हुआ उसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

https://www.instagram.com/reel/Cx8svGlyERE/?utm_source=ig_web_copy_link

लड़का पेड़ हिलाने की कोशिश करता है, यह उम्मीद करते हुए कि इससे और भी नोट गिरेंगे। दरअसल, यह एक प्रैंक वीडियो निकला और शरारत करने वालों ने उस पर एक बाल्टी पानी डाल दिया। इसे देखकर पीछे खड़े एक अंकल भी हंसने लगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर करन रोचलानी ने शेयर किया।

ये भी पढ़ें- गरीब मां को अमेरिकी युवक ने नोटों की गड्डी थमा जीता दिल, वीडियो वायरल