Bhojpuri: राकेश मिश्रा का गाना झलकता रिलीज, शिल्पी राज ने दी आवाज
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता राकेश मिश्रा का गाना झलकता रिलीज हो गया है। राकेश मिश्रा का गाना झलकता त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को राकेश मिश्रा और शिल्पी राज ने गाया है।राकेश मिश्रा ने इस गाने को लेकर कहा कि गाना झलकता एक कमर्शियल भोजपुरी गाना है।
यह भोजपुरी संगीत प्रेमियों को झुमने पर मजबूर कर देने वाला है। माता के प्रस्थान के बाद लोगों के जीवन में थोड़ी मायूसी आ जाती है, लेकिन हमारा यह गाना है लोगों की जिंदगी में उल्लास और खुशियों को जारी रखेगा। यह गाना सभी दर्शक वर्ग के लोगों के लिए है। हमने इसे खूब मेहनत से अपने दर्शकों के लिए बनाया है। उम्मीद करता हूं कि गाना सबों को पसंद आने वाला है।
आगे भी मैं एक से बढकर एक गाना लेकर आऊंगा। बस आप सबों की कृपा और आशीर्वाद बना रहे। गाना झलकता के म्यूजिक वीडियो में सपना चौहान है। इस गाने के गीतकार आजाद सिंह हैं,संगीतकार विशाल सिंह साहिल हैं। वीडियो डायरेक्टर पवन पाल है।
ये भी पढ़ें:- इजराइल ने हमास को तबाह करने का संकल्प दोहराया, गाजा में संघर्ष-विराम के आह्वान को किया खारिज
