बरेली: 3492 मतदेय स्थलों पर आज प्रकाशित होगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट आलेख्य
बूथों पर पहुंचकर वोटर लिस्ट में मतदाता देख सकते हैं अपना और परिवार का नाम
संजय कम्युनिटी हाल में प्रशिक्षण के दौरान माैजूद अधिकार, सुपरवाइजर व बीएलओ।
बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। जिले में शुक्रवार को 3492 मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सभी मतदाता नजदीकी पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वोटर लिस्ट को देख सकते हैं और नाम घटाने और बढ़ाने के लिए फार्म भरकर दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: 'नारी शक्ति वंदन कानून से महिला समाज का होगा उत्थान'
वहीं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर गुरुवार को संजय कम्युनिटी हाल में विधानसभा क्षेत्र भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, बरेली, कैंट के सभी सुपरवाइजर, बीएलओ को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर बिंदुवार जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण में एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम राजेश चन्द्रा, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय देश दीपक, नायब तहसीलदार भोजीपुरा/रिठौरा, चकबंदी अधिकारी सदर प्रथम, खंड शिक्षा अधिकारी भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, दमखोदा, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र जोन द्वितीय समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।
पांच जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास ने बताया कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे युवाओं को मतदाता बनाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू किया जा रहा है। मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक इस पर दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद 4, 5 , 25 व 26 नवंबर, 2 और तीन दिसंबर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: दो दिन पहले खेत में मिले शव की हुई शिनाख्त, आंवला का निकला शख्स
