काशीपुर: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बहन के घर जा रही नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि विगत 22 अक्टूबर की देर शाम उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री बहन के घर जा रही थी। तभी मोहल्ला अल्ली खां काली बस्ती निवासी शमसू ने उसकी पुत्री को 100 रुपये का लालच देकर अंदर बुलाया।

जब उसकी पुत्री ने घर के अंदर जाने से इंकार कर दिया तो शमसू ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपने घर के अंदर खींच लिया और बुरी नियत से छेड़छाड़ कर जबरदस्ती अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी उसकी पुत्री ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी और  पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार