BAN vs NED : बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड्स पहले करेगा बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। आईसीसी विश्व कप मुकाबले में नीदरलैंड्स ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड्स और बांग्लादेश बदलाव के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। नीदरलैंड्स ने तेजा और रुलॉफ के स्थान पर बारेसी और शरीज़ वापस बुलाया है।

वहीं बांग्‍लादेश की टीम में मेहदी हसन और तस्‍कीन अहमद की वापसी हुयी है नसुम और हसन महमूद को बाहर किया गया है। ईडन गार्डन में विश्व कप का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों ने अब तक पांच मैचों में एक एक मैच जीता है। ऐसे में मुकाबले में बने रहने के लिए दोनों के पास जीत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। बांग्‍लादेश ने ईडन गार्डंस में अब तक एक ही वनडे खेला है जिसमें उसे श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

 टीमें इस प्रकार हैं:
 नीदरलैंड्स : एमपी ओ डाउड, विक्रमजीत सिंह, वेस्‍ली बरेसी, कॉलिन ऐकरमैन, स्‍कॉट एडवर्ड्स, बास डलीडे, साइब्रैंड एंगलब्रेख्‍त, लोगन वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्‍त, पॉल वैन मीकरन। 

बांग्‍लादेश : लिटन दास, तन्जिद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन, मुशफ‍िकुर रहीम, महमुदउल्‍लाह, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, तस्‍कीन अहमद, मुस्‍तफ‍िजुर रहमान, शोरिफुल इस्‍लाम। 

ये भी पढ़ें : ICC World Cup 2023 : क्रिकेट निदेशक मिकी आर्थर ने कहा- पाकिस्तान टीम अभी तक परफेक्ट खेल नहीं दिखा सकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता