बरेली: 206 परीक्षार्थियों ने छोड़ी रुविवि की शनिवार की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शनिवार को हुई परीक्षा 206 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। जिसमें सबसे अधिक 153 परीक्षार्थी दूसरी पाली के शामिल रहे। इनमें 104 छात्राएं व 49 छात्र शामिल रहे। पहली पारी की परीक्षा 42 परीक्षार्थियों ने छोड़ी, जिनमें 17 छात्र व 25 छात्राएं शामिल रहीं, जबकि तीसरी पाली की …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शनिवार को हुई परीक्षा 206 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। जिसमें सबसे अधिक 153 परीक्षार्थी दूसरी पाली के शामिल रहे। इनमें 104 छात्राएं व 49 छात्र शामिल रहे। पहली पारी की परीक्षा 42 परीक्षार्थियों ने छोड़ी, जिनमें 17 छात्र व 25 छात्राएं शामिल रहीं, जबकि तीसरी पाली की परीक्षा 11 छात्रों ने छोड़ी, जिसमें 10 छात्राएं और 1 छात्र शामिल रहा। शनिवार की परीक्षा में एक छात्रा को नकल करते हुए भी पकड़ा गया।

बता दें विवि से संबंद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल में 318 महाविद्यालयों में परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। हालांकि परीक्षाओं के आगे बढ़ने के साथ ही परीक्षार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है। शनिवार को 14 हजार 485 छात्रों ने परीक्षा दी। सुबह की पाली में 2503 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 8,374 व तीसरी पाली में 3 हजार 808 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली में 1106 छात्रों और 1397 छात्राओं ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 2869 छात्रों और 5505 छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं, तीसरी पाली में 2003 छात्राओं व 1805 छात्राओं ने परीक्षा दी।

संबंधित समाचार