सुलतानपुर: ...जब हसिया लेकर धान काटने लगी डीएम, किसानों से फसलों के अवशेष न जलाने की की अपील
सुलतानपुर, अमृत विचार। मंगलवार को डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना का काफिला विकास खंड दूबेपुर के ग्राम पंचायत त्रिलोकनाथ पहुंचा। यहां किसान गया प्रसाद के खेत में पहुंचकर डीएम ने हसिया लेकर धान की कटाई कर क्रॉप कटिंग की शुरूआत डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किसान गया प्रसाद के 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फसल की क्रॉप कटिंग करवाते हुए धान की मड़ाई कर उसमें निकले धान के तौल कराया। किसान द्वारा बोए गए धान के बीज के बारे में जानकारी ली।
साथ ही मौजूद किसानों से अपील किया कि वे किसी बिचौलियों के बहकावे में न आएं। सरकार द्वारा खोले गए धान क्रय केन्द्रों पर अपनी फसलों को बेचें। जिससे उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। साथ ही डीएम ने जिले के किसानों से अपील किया है कि धान के फसल के अवशेष पराली को खेतों में न जलाएं।
इस मौके पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सदर केशवप्रसाद सिंह, कृषि विभाग से संजय यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि दूबेपुर, बीमा कंपनी इफको टोकियो के जिला प्रबंधक विनीत पांडेय के साथ राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -Karwa Chauth : हाथों में मेहंदी लगवा रहीं सुहागिनें, कल रखेंगी निर्जला व्रत - Video
