अंजना सिंह और संचिता बनर्जी की फिल्म 'देवरानी जेठानी 2' फर्स्ट लुक रिलीज, बेहद खूबसूरत है Movie की कहानी
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अंजना सिंह और संचिता बनर्जी की आने वाली फिल्म देवरानी जेठानी 2 फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। निर्माता प्रदीप सिंह की आने वाली फिल्म देवरानी जेठानी 2 का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है, जिसमें फिल्म की लीड अभिनेत्री अंजना सिंह और संचिता बनर्जी एक दूसरे के साथ उलझती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी और उनके पति की भूमिका में गौरव झा और देव सिंह एक दूसरे को झगड़े से अलग करते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को अजय कुमार झा ने निर्देशित किया है।
https://www.instagram.com/p/CzQNsuRrMX9/
फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह के साथ अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह है। फिल्म देवरानी जेठानी 2 को लेकर प्रदीप सिंह ने कहा कि देवरानी जेठानी की तरह ही यह फिल्म मजेदार होने वाली है। इसकी कहानी एसके चौहान ने लिखी है, जो बेहद खूबसूरत है। यह फिल्म के पहले भाग से काफी अलग और अलग अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के पोस्टर में दिख रहे तेवर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर होने वाली है। देवरानी जेठानी का रिश्ता अक्सर तकरार के रूप में देखा गया है, लेकिन हम अपनी फिल्म में इसके माध्यम से एक सार्थक संदेश और स्वस्थ मनोरंजन दर्शकों को देने वाले हैं। फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी खूब नजर आएगा तो इमोशंस की भी कमी नहीं दिखेगी।
https://www.instagram.com/p/CzGRcBDNaiz/
इस फिल्म को हमने बड़े पैमाने पर बनाया है। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है और उम्मीद करता हूं कि यह जब भी रिलीज होगी, तब दर्शकों को भी हमारी फिल्म पसंद आएगी और वह इसे अपने परिवार के साथ मिलकर देखेंगे। वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन तले बनी फिल्म देवरानी जेठानी 2 के संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव,मुन्ना दुबे एवं शेखर मधुर हैं। छायांकन मनोज सिंह ने किया है। संकलन गुर्जन्ट सिंह ने किया है। नृत्य कानू मुखर्जी का है। कला नाजिर सेख और मारधाड़ श्रवण कुमार का है। कार्यकारी निर्माता कमल यादव हैं।
ये भी पढ़ें : 'टाइगर 3' फिल्म की टिकटों की अग्रिम बुकिंग शुरू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
