देहरादून: 10 Minute और 10 Crore की डकैती...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। यहां बदमाशों ने दस मिनट के अंदर दस करोड़ की डकैती कर डाली और आनन-फानन में गायब हो गए। इस वारदात के बाद अब देहरादून में हडकंप मचा हुआ है।  राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी और इस बीच शहर में बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

यह वारदात आज सुबह देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में अंजाम दी गई। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद किया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। वहीं इस वारदात की खबर पुलिस को काफी देर बाद लगी।

बदमाश कार में सवार होकर आए थे, पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। यह घटना तब घटी है जब राष्ट्रपति शहिर में मौजूद थीं और पुलिस सुरक्षा चाक चौबंद होने की बात कही रही है। बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। फिलहाल देखना होगा की पुलिस इस चुनौती से कैसे निबटती है।

संबंधित समाचार