बहराइच से 360 होमगार्ड मध्य प्रदेश के लिए रवाना, विधानसभा चुनाव में करेंगे ड्यूटी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के विभिन्न थानों में तैनात 360 होमगार्ड मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव में ड्यूटी करेंगे। सभी होमगार्ड जवान सोमवार को पुलिस लाइन से रोडवेज बस से रवाना हुए।

मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं। विधान सभा चुनाव में सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश से होमगार्ड मुख्यालय को पत्र भेजकर होमगार्डों की मांग की गई है। जिला कमांडेंट होमगार्ड दिनेश ढींगरा ने बताया कि मुख्यालय से पत्र आने के बाद जिले के होमगार्ड जवानों को अवगत करा दिया गया था। यह सभी होमगार्ड सोमवार को पुलिस लाइन से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए। विभिन्न चरण में आयोजित विधान सभा चुनाव में 19 नवंबर तक जवान रवाना होते रहेंगे। इसकी सूचना डीएम, एसपी और डिविजनल कमांडेंट को दी गई है।

ये भी पढ़ें -Video: स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गई है... लक्ष्मी वाले बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

संबंधित समाचार