दीपों से जगमगाया संगम तट, हमास-इजराइल युद्ध रोकने का दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। दीपावली पर्व पर रविवार की देर शाम गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की पावन संगम नगरी में देश की रक्षा और हमास-इजराइल युद्ध रोकने के लिये लोगों ने दीप जलाए। संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीपदान कर लोगों को संदेश दिया गया। संगम तट पर सतरंगी अतिशबाजी से पूरा आसमान रंगीन हो गया।
    
जय त्रिवेणी जय प्रयाग गंगा आरती समिति की ओर से संगम तट पर युद्ध रोकने का संदेश देने के लिए मां गंगा की महाआरती की गई। देश की अखंडता और  मानवता की रक्षा के शाम लोगों ने दीप जलाया और एकता का संदेश देते हुए प्रार्थना की गई। संगम से लेकर शहर की हर गली, चौराहे, भवन, इमारतों और सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर भव्य सजावट से पूरा शहर जगमगाता रहा। संगमनगरी में दीपदान करने वालों की देर रात तक भीड़ लगी रही।

ये भी पढ़ें -Diwali 2023: दिवाली पर तैयार होते वक्त श्रृंगार में इन चीजों को करें शामिल, आपकी खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

संबंधित समाचार