Auraiya News : युवक का पड़ा मिला शव… गोली लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
औरैया में युवक का शव पड़ा मिला शव।
औरैया में संदिग्ध अवस्था में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
औरैया, अमृत विचार। अजीतमल क्षेत्र में मंगलवार देर रात संदिग्ध अवस्था में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। एसपी चारू निगम सहित अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव चंदनापुर में रात्रि लगभग दस बजे गांव के बाहर खेत में गांव निवासी 28 वर्षीय उत्तम सिंह पुत्र साधूराम दोहरे युवक का शव गांव से लगभग 500 मीटर दूर खेत मे मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा किया। मृतक के कनपटी पर दाहिने ओर से गोली लगने से हुई थी।
परिजनों ने बताया कि देर शाम छह बजे युवक घर से निकला था। फोन पर बात करने के दौरान ही उसने कुछ देर में घर पर वापस आने के लिए था। इसके बाद देर रात लगभग दस बजे युवक का शव गांव के बाहर खेत में मिला। परिजनों ने बताया कि मृतक शटरिंग का काम करता था। एसपी चारू निगम ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें- कानपुर : गर्ल्स हॉस्टल में निर्वस्त्र मिली केयरटेकर - रेप,हत्या की आशंका
