देहरादून: ओखलकांडा के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में हुई दुघर्टना में मृतक आश्रितों को 2 लाख की सहायता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में 09 लोगों की मौत हो गई। इधर इस दर्दनाक घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने मृतक परिवार को 02-02 लाख की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। वहीं उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्राथना करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने घायलों के बारे में जानकारी ली और बेहतर सुविधाएं देने की बात कही है।

संबंधित समाचार