सीतापुर: बस चालक का कुएं में मिला शव, परिजनों में कोहराम, छह दिनों से था लापता
सीतापुर, अमृत विचार। महोली कोतवाली इलाके में पिछले छह दिनों से लापता युवक का कुएं से शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने कुएं के पानी में बगैर कपड़ो के शव को उतराता देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी भी आरोप से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी सचिन सक्सेना (35) पुत्र मनोज सक्सेना बीती 15 नवंबर को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने काफी तलाश की। परिजनों ने बताया कि मृतक सचिन बस चालक है। काफी तलाश के बाद जब सचिन का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने 17 नवंबर को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार की सुबह बड़ागांव-ढकिया मार्ग पर स्थित एक कुएं में एक युवक का शव दिखने पर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर शिनाख्त कार्यवाई तो उसकी पहचान गुमसुदा हुये सचिन के रूप में हुई। परिजनों ने शव को देखकर किसी भी आरोप से इंकार किया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। सीओ महोली अमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी तक किसी भी आरोप से इंकार किया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: World Fisheries Day पर सरयू नदी में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने छोड़ी मछलियां
