बहराइच: जाम से निजात के लिए चलाए गए अभियान, 31 वाहन सीज, 150 वाहनों की हुई जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। नगर मजिस्ट्रेट की ओर से शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ई रिक्शा और ऑटो के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें 31 वाहनों के कागज अपूर्ण मिलने पर सीज कर दिया गया है। नगर को यातायात की समस्या से निजात दिलाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर के मार्गदर्शन में अव्यवस्थित रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। 

अभियान के दौरान 150 वाहनों की जांच में 31 वाहन अनाधिकृत रूप से संचालित पाये जाने पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए वाहनों को यातायात कार्यालय, पुलिस लाईन में सीज कर दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान गोलवाघाट पर यातायात निरीक्षक (पुलिस) मनोज सिंह, सहायक प्रभारी निरीक्षक यातायात अमरेन्द्र यादव के साथ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओ.पी. सिंह द्वारा वाहनों (ई-रिक्शा) की जांच की गई। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि भविष्य में भी अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों की जांच हेतु चेकिंग अभियान गतिमान रहेगा।

ये भी पढ़ें:-राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने तेलंगाना में भाजपा के किए टायर पंचर, दिल्ली में भी करेंगे

संबंधित समाचार