प्रयागराज: केंद्रीय कारागार नैनी का न्यायमूर्ति व जिला जज ने किया औचक निरीक्षण, जेल में मचा हड़कंप
नैनी, प्रयागराज। नैनी केंद्रीय कारागार का न्यायमूर्ति व जिला जज ने उच्चाधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। औचक निरीक्षण से जेल में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही रसोई और बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों का हाल जाना।
न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा व जिला जज संतोष कुमार राय ने बड़ी संख्या में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रविवार को नैनी केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। रविवार को अचानक अधिकारियों के जेल पहुंचने से खलबली मच गई। नैनी जेल के भीतर व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने जायजा लिया। न्यायमूर्ति ने सर्किल व बैरकों का निरीक्षण कर पाकशाला और भोजन की व्यवस्था को देखा।
उन्होंने जेल में साफ सफाई की स्थिति को देखा और बढ़ती बीमारियों से बचाव के लिए दवाओ के छिड़काव के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ सर्किल नंबर चार में घहनता से निरीक्षण किया। सर्किल के सभी बैरकों में बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होने महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों के रहन सहन को देखा और उनकी समस्याओ को सुना।
प्रशासनिक जज के साथ जिला जज संतोष राय, एडीजे लक्ष्मीकांत राठौर, अनिरुद्ध कुमार तिवारी, दिनेश चंद शुक्ला और एडीजे सचिव सुभाष चंद्र मौर्य भी निरीक्षण करने पहुंचे थे। करीब दो घंटे निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्किल चार, पाकशाला, जेल अस्पताल तथा महिला जेल को देखा। इस दौरान महिला जेल में बंद उनके बच्चों को प्रशासनिक जज संगीता चंदा ने फल और मिठाइयां बांटीं।
निरीक्षण के दौरान जेल में सब कुछ सामान्य रहा। अधिकारियों की टीम ने बंदियो के साथ बातचीत की तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जाना। न्यायिक अधिकारियों की टीम के साथ डीसीपी यमुनानगर, एडीएम सिटी, एसीपी करछना भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले दो आरोपियों को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार
