Weather Forecast Kanpur: बादलों के कारण रात का बढ़ा तापमान, कल तक बादल-बूंदी, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड
कानपुर में परसों से कड़ाके की सर्दी होने के आसार।
कानपुर में कल तक बादल-बूंदी है। उसके बाद परसों से कड़ाके की सर्दी होने के आसार है। वहीं, बादलों के कारण रात का तापमान भी बढ़ा।
कानपुर, अमृत विचार। मौसम विभाग ने कल यानी 3 दिसंबर तक शहर में बूंदाबादी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों यह भी अनुमान है कि इस बीच मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं शुकवार को हल्की बूंदाबादी होने से दिन का तापमान गिरा लेकिन बादल रहने से रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
शहरवासियों को सुबह तो खिली धूप का एहसास हुआ लेकिन दोपहर तक बादलों ने सूरज को छिपा दिया। शाम को शहर के कुछ स्थानों पर बूंदाबादी से मौसम बदल गया। कल्याणपुर, रावतपुर, कैंट सहित शहर के अन्य इलाकों में 3.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
उधर सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से लगभग तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीएसए के वैज्ञानिक एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि रविवार तक शहर में हल्की बारिश की संभावना है। 4 व 5 दिसंबर को सर्द हवाओं के चलने से ठंड में इजाफा होने की संभावना है।
बादल छंटने के बाद सर्दी बढ़ेगी
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि रात में बादल होने की वजह से यह स्थिति बनी है। रात में बादल छंटने से न्यूनतम तापमान भी तेजी से गिरेगा। 26 नवंबर के बाद मौसम विभाग की ओर से 1 दिसंबर की रात सबसे गर्म रात के रूप में दर्ज की गई। 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह एक दिसंबर को यह तापमान बढ़कर 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
एक हफ्ते में तापमान का हाल
दिन न्यूनतम अधिकतम
25 नवंबर 10 26.8
26 नवंबर 9.8 27.2
27 नवंबर 12 22
28 नवंबर 14.4 25.2
29 नवंबर 12.4 26.8
30 नवंबर 14.4 22.6
1 दिसंबर 15.2 26
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)
