हल्द्वानी: MBPGगर्ल्स बटालियन की एएनओ लेफ्टिनेंट डा.ज्योति और सीनियर अंडर ऑफिसर मीना हुए सम्मानित
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज की 24 यूके गर्ल्स बटालियन की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉक्टर ज्योति टम्टा और सीनियर अंडर ऑफिसर मीना रावत को एनसीसी के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह के द्वारा एनसीसी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रुड़की में सम्मानित किया गया।

इस समारोह में नैनीताल रुड़की और देहरादून के ग्रुप कमांडर तथा एनसीसी के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहे । महाविद्यालय के प्राचार्य और समस्त प्राध्यापकों ने भी लेफ्टिनेंट डॉक्टर ज्योति टम्टा सीनियर अंडर ऑफिसर मीना रावत को हार्दिक बधाई दी।
