Prayagraj crime news : पशु कारोबारी की कार से टप्पेबाजों ने उड़ाया ढाई लाख रुपयों से भरा बैग
प्रयागराज, अमृत विचार। सोरांव थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव के सामने हंडिया-कोखराज हाईवे पर शनिवार को पशु कारोबारी का ढाई लाख रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। भुक्तभोगी का आरोप है एक पहले कार से बाइक में टक्कर लगा और विवाद शुरु हो गया। इसी बीच किसी ने कार में रखे ढाई लाख रुपये से भरे बैग को उठा लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है।
जानकारी के मुताबिक उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बा निवासी इश्तियाक अहमद पशु कारोबारी हैं। पुलिस के अनुसार भुक्तभोगी पशु कारोबारी शनिवार सुबह अपनी कार से कारोबार के सिलसिले में कहीं जा रहे था। वह हंडिया-कोखराज हाईवे के सर्विस लेन सोरांव के बढ़ैया गांव के सामने पहुंचे तभी उनकी कार एक बाइक से टकरा गई। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान किसी ने कार में रखा ढाई लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया।
मामले में डीसीपी गंगापार अभिषेक भारती का कहना है कि लूट नहीं हुई है टप्पेबाजी की घटना हुई है। पशु कारोबारी कार से जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप लगाया कि कारोबारी की कार से उन्हें टक्कर लगी। इसी दौरान कार में रखा ढाई लाख रुपये नगदी से भरा बैग उड़ा दिया गया। कारोबारी की तहरीर में भी ऐसी कोई सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज में बाइकर्स का आतंक, महिला से लूटी गोल्ड चेन - सुराग नहीं लगा पा रही पुलिस
