Fatehpur News: कोल्डड्रिंक एजेंसी के मैनेजर ने किया 30 लाख का गबन, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में कोल्डड्रिंक एजेंसी के मैनेजर ने किया 30 लाख का गबन।

फतेहपुर में कोल्डड्रिंक एजेंसी के मैनेजर ने 30 लाख का गबन किया। मामले की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

फतेहपुर, अमृत विचार। कोल्डड्रिंक एजेंसी संचालक ने मैनेजर के खिलाफ 30 लाख की रकम हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की है। राधानगर थाना क्षेत्र के गंगानगर मोहल्ला निवासी विश्वास मिश्रा एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी की एजेंसी संचालक हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि एजेंसी में सदर कोतवाली क्षेत्र के पीलू तले चौराहा निवासी हसन अबदुल्लाह मैनेजर पद पर कार्यरत था। उसने कागजों में हेराफेरी कर 30 लाख का गबन कर लिया।

इसके बाद भाग निकला। मैनेजर से बड़ी मुश्किल के बाद फोन पर संपर्क हो सका। उसने बोला कि रुपयों की जरूरत थी। कुछ दिनों बाद लौटा देगा। कई महीने से उसे टरकाए रहा। उसने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस के सामने लिखित समझौते में रुपये हड़पने की बात कबूली। अब रुपये मांगने पर गायब कर देने की धमकी दी है। उसे उल्टा मुकदमे में फंसाने की बात कह रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग… आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

संबंधित समाचार