PM Modi varanasi visit : खेल विजेताओं से 'सफलता की कहानी' सुनेंगे पीएम मोदी, करेंगे सम्मान
वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कल वाराणसी आ रहे है। यहां पीएम मोदी बरकी गांव में प्रस्तावित जनसभा के दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में भी शामिल होंगे। पीएम हाल ही में संपन्न ‘काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ और ‘काशी सांसद खेल महोत्सव’ के दो-दो विजेताओं का प्रदर्शन भी देखेंगे। पीएम मोदी खिलाडियों से संवाद में न केवल उनकी सफलता की कहानी सुनेंगे बल्कि उन्हें पुरस्कृत और सम्मानित भी करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार जनसभा स्थल पर दस स्टॉल भी लगेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री उन स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। साथ ही लाभार्थियों के साथ उनका संवाद होगा। मौके पर पीएम स्वरोजगार योजना, पीएम ग्रामीण एवं शहरी आवास, जनधन, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति, केसीसी, अटल पेंशन, विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला, उज्वला, गरीब कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन, एमआरएलएम, ड्रोन सखी पीएम विश्वकर्मा, ओडीओपी, आयुष्मान कार्ड, पीएम युवा भारत योजना, पेंशन तथा छात्रवृत्ति योजना आदि के स्टॉल रहेंगे।
ये भी पढ़ें -गर्व : बहराइच में होमगार्ड का बेटा बना अनुभाग अधिकारी, पूरे देश में हासिल की 543वीं रैंक
